12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • सजेती थाना क्षेत्र के वरीपाल गांव में छात्र ने अपने ही घर पर लगाई फांसी
  • पुलिस तथा फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची, छात्र का जब्त किया मोबाइल, जांच शुरू
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वरीपाल गांव में कल की बीती देर रात एक 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब हुई, जब युवक का चचेरा भाई उसके कमरे में पहुंचा। युवक को फांसी लगाये देख उसके मुंह से चीख निकल गयी। कमरे में पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। वहीं सूचना पर मौके पर फोरेसिंक टीम तथा पुलिस भी पहुंच गयी।
जानकारी के अनुसार सजेती थाना के वरीपाल गांव में मंगलवार की देर रात 18 वर्षीय 12वीं कक्षा में पढने वाले छात्र प्रखर पाण्डेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता संजय पाण्डेय ने बताया कि प्रखर उनका इकलौता पुत्र है। बताया कि परिवार में पत्नि राधा व बेटी श्रद्धा है। उन्होने बताया कि वह स्वरूप नगर अपनी पत्नी के साथ दवा लेने गए हुए थे और उन्होने जब अपने पुत्र प्रखर को काॅल की तो कई बार के बाद भी उसका फोन नही उठा। इसके बाद पास में ही रहने वाले भाई के लडके से कहा।
चचेरा भाई वीरेन्द्र, प्रखर के घर पहुंचा और जैसे ही उसके कमरे में पहुंचा कि उसकी चीख निकल गयी। उसने प्रखर को दुपटटे के सहारे पखें से लटकता देखा। वीरेन्द्र की चीख सुन पडोसी एकत्र हो गये। तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंच गयी। पहले मृतक का मोबाइल लिया गया, जिसमें कई मैसेज डिलीट मिले। पुलिस द्वारा छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट अंदाजा नही लगाया जा सका।
सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि प्रखर नाम के छात्र ने आत्महत्या की है। कारण अभी स्पष्ट नही हो सके है, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग से भी जोडा जा रहा है। फोरेसिंक टीम द्वारा सेंपल लिए गये है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मायावती के 'फ्री' करते ही आकाश आनंद को अखिलेश ने दिया ऑफर, बोले- 'आप ले आओ, हम सपा में ले लेंगे ................ Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां | शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस खत्म, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीन के राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि .......... Vande Mataram विवाद: J-K CM Omar Abdullah ने Congress से बनाई दूरी | बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी; हादसे में 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर .............. BJP महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए बना रही सांप्रदायिक माहौल: Akhilesh Yadav | बंगाल से बड़ी खबर, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में CID का एक्शन
Advertisement ×