यात्रियों के लिए शुरू हुई सेंट्रल से रैपिडों सवारी की व्यवस्था

  • रेलवे के साथ मेमर्स रैपिन ट्रासंपोदेंशन प्राइवेट लिमिटेड का तीन वर्ष के लिए हुआ करार
कानपुर। कानपुर रेलवे स्टेशन पर काफी समय से यात्रियों के लिए सवारी का साधन सबसे बडी समस्या बनी हुई थी। सेंट्रल से बाहर जाने वाले यात्रियों को आंटो, ईरिक्शा आदि सवारियों का सहारा लेना पडता था, जिससे उनकी जेबें ज्यादा ढीली हो जाती थी। ईरिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी के कारण यात्रियों को ज्यादा पैसा भी देना पडता था साथ ही सेंट्रल के बाहर आने तक यात्रियों को पैदल चलना पडता था। इसके साथ ही शहर की तरफ स्टेशन के बाहर ई रिक्शा तथा ऑटो की अराजकता के कारण चलना तक मुहाल हो गया था, लेकिन अब यात्रियों को इन समस्याओं से निजाद मिल चुकी है।
रेलवे तथा रैपिडों के बीच में तीन वर्ष के लिए करार हुआ है, जिसके चलते सेंट्रल स्टेशन घंटाघर साइड से आसानी से रैपिडो की सवारी उपलब्ध हो चुकी है। इसके साथ ही यह सेवा गोविन्द नगर स्टेशन पर शुरू कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए काफी समय से योजना बनाई जा रही थी। अब रैपिडो के साथ रेलवे प्रशासन का तीन वर्षो का करार हो चुका है। सेवाएं भी शुरू हो चुकी है। यात्रियों को सेंट्रल के बाहर से आसानी से रैपिडों की सवारी उपलब्ध है, इससे उनका समय और पैसा दोनो ही बचेगा।
उन्होने बताया कि इससे रेलवे को लगभग साढे 6 लाख रूपये का प्रतिवर्ष राजस्व भी प्राप्त हो सकता है। वहीं इस सुविधा के बाद कुछ यात्रियों द्वारा बताया गया कि यह अच्छी योजना है और जल्द ही इसका उपयोग हर यात्री करेगा, जिससे ईरिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी रूकेगी। इसके साथ ही उन यात्रियों को विशेष लाभ होगा जो बाहरी राज्यो व जिलों से कानपुर आते है। बताया गया कि इसके लिए घंटाघर साइड पर रैपिडों बुकिंग के लिए दो कियोस्क बनाये गये है। इसी प्रकार गोविंदपुरी स्टेशन पर एक कियोस्क बनाया गया है, जिसके माध्यम से यात्री सीधे वाहनों की बुकिंग कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मायावती के 'फ्री' करते ही आकाश आनंद को अखिलेश ने दिया ऑफर, बोले- 'आप ले आओ, हम सपा में ले लेंगे ................ Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां | शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस खत्म, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीन के राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि .......... Vande Mataram विवाद: J-K CM Omar Abdullah ने Congress से बनाई दूरी | बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी; हादसे में 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर .............. BJP महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए बना रही सांप्रदायिक माहौल: Akhilesh Yadav | बंगाल से बड़ी खबर, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में CID का एक्शन
Advertisement ×