काॅलेज में पड़ा मिला सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितयों में शव

  • शुक्रवार की सुबह काॅलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
  • चेकेरी थाना क्षेत्र के यादव नगर का रहने वाला था मृतक, सुरक्षा गार्ड के रूप में था कार्यरत
कानपुर। कानपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र स्थित आचार्य रघुवीर इंटर काॅलेज में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थियों में शव शुक्रवार की सुबह काॅलेज परिसर में पडा होने की सूचना के बाद हडकंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारी के शव की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने पूंछतांछ करते हुए जांच शुरू की।
काॅलेजन के प्राधानाचार्य गिरजेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यरत् सुरक्षा गार्ड 65 वर्षीय सुरेश तिवारी थाना क्षेत्र चकेरी के यादव नगर का रहने वाला था। काॅलेज परिसर में उसका शव पडे होने की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता तथा चकेरी थाना प्रभारी आशुतोष सिंह भी काॅलेज पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर फोरेसिंक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य एकत्र किए गऐ। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति की भारत मंडपम् में मुलाकात, PM मोदी ने पुतिन को भेंट किया तमिल ग्रंथ .............. Kolkata Police ने Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने पर Congress नेता को किया गिरफ्तार | कानपुर में फर्जी कंपनी बनाकर पान मसाला तैयार करने के खेल का भंडाफोड़, SGST के छापे में मशीनें, तंबाकू और ब्रांडेड रैपर बरामद ........ Mayawati ने SP पर कसा तंज, नीला रंग अपनाने से सोच नहीं बदलने वाली | ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में 3 बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा; कई घायल .... पंजाब के स्कूलों पर Kejriwal का CJP को धन्यवाद, कहा- कमियों का तुरंत समाधान करेंगे | राजनितिक अनिश्चितताओं के बीच आज दुनिया सबसे जटिल दौर से गुजर रही है, इन चुनौतियों के प्रति ब्रिक्स की क्या प्रतिक्रिया है? पेजेशकियान ने उठाए सवाल
Advertisement ×