कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में निजी तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल कर दीं। पीड़िता को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
