‘सत्य साईं बाबा’ में सत्य साईं बाबा के रूप में नज़र आएंगे भजन सम्राट अनूप जलोटा ……!

  • ‘सत्य साईं बाबा’ 18 सितंबर  रिलीज होगी…..!
बॉलीवुड के चर्चित निर्माता बालाकृष्ण श्रीवास्तव के ए वन सिने क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित, विक्की राणावत के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सत्य साईं बाबा’ सभी सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होगी श्री  सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित रेडिफ एमएम फिल्म-‘सत्य साईं बाबा’ की कथावस्तु में सामाजिक सरोकार से जुड़े तथ्यों और श्री सत्य साईं बाबा द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का समावेश किया गया है। सत्य साईं बाबा का जन्म 23 नवंबर, 1926 को हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके असंख्य अनुयायी हैं।
24 अप्रैल 2011 को एक लंबी बीमारी के बाद बाबा ने चिरसमाधि ले ली। बाबा को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु शिरडी के साईं बाबा का अवतार माना जाता है। इस फिल्म में अनूप जलोटा सत्य साईं बाबा की भूमिका में नज़र आएंगे। आत्मन फ़िल्म्स की इस नवीनतम प्रस्तुति में अनूप जलोटा के अलावा जैकी श्रॉफ, सुधीर दलवी, बबन घोलाप और मुरली शर्मा भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। इस फिल्म  के गीतकार राजन लायलपुरी, संगीतकार बप्पी लहरी और  डी ओ पी एस पप्पू और लेख़क सचिन्द्र शर्मा हैं।
 प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
BRICS समिट में PM मोदी का कूटनीतिक 'मैराथन': 3 दिनों में दुनिया के 15 राष्ट्राध्यक्षों संग की द्विपक्षीय वार्ता ................... Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने के आरोप में Congress नेता आशुतोष चटर्जी तलब | 'ताकतवर होने से कोई सही नहीं हो जाता': जिनपिंग का पश्चिमी देशों को संदेश, ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर ............. Ajith Kumar से गले मिले CM Vijay तो मचा सियासी बवाल, DMK ने कसा तंज | क्या बीमार हैं शी जिनपिंग या कुछ और? PM मोदी ने बीच में भाषण रोक पूछा चीनी राष्‍ट्रपति का हाल, डिनर में भी नहीं हुए थे शामिल .... BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh | चीन की तरफ से दोस्ती का हाथ... रविशंकर प्रसाद ने BRICS की सफलता पर PM मोदी को दी बधाई, मायावती ने विश्व मंच पर पहलगाम के जिक्र को बताया अहम
Advertisement ×