कानपुर। सिरकी मोहाल चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर एक युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का गंभीर आरोप है। सिरकी मोहाल चौकी कलेक्टरगंज थाने में आती है। आरोप है कि पीड़ित अमन अग्रवाल को पुलिस जबरन पकड़कर चौकी ले आई थी। आरोप है कि निर्दोष अमन को पूरी रात चौकी में बंधक बनाकर पट्टे से बेरहमी से पीटा गया। युवक के शरीर पर पट्टे की मार और चोटों के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई तत्काल सिरकी मोहाल चौकी पहुंचे। पीड़ित की हालत देखकर आक्रोशित विधायक पुलिस चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। विधायक अमिताभ बाजपेई ने दोषी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक का दो टूक अल्टीमेटम-जब तक दोषी दरोगा पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।
