टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा तीन मंजिला जेल का निर्माण कार्य

  • नई जेल के निमार्ण के बाद कम हो जायेगा शहर की जेल क्षमता से अधिक बंदियों को बोझ
कानपुर। कानपुर में वर्षो से चल रही नई जेल बनने की कवायद अब समाप्त हो चुकी है और जल्द ही कानपुर के नर्वल तहसील के अंतर्गत सरसौल तथा हाथीगांव के पास आधुनिक तीन मंजिला जेल का निमार्ण कार्य शुरू हो जायेगा। इस जेल के बन जाने के बाद कानपुर शहर की पुरानी जेल में लगातार बंदियों की बढती संख्या का दबाव भी कम हो जायेगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के बाद तीन मजिंला जेल का निमार्ण कार्य शुरू कराया जायेगा।
बतादें कि कानपुर जेल में लगातार कैदियों की संख्या बढती जा रही थी, जिससे जेल प्रशासन को व्यवस्था करने में जहां परेशानी हो रही थी वहीं इस परेशानी के लिए वर्षाे नई जेल की आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी और वह लंबी प्रतिक्षा शासनादेश व बजट जारी होने के बाद समाप्त हो गया। शासन द्वारा बीते माह इस नई तीन मजिंला जेल की इमारत बनाने के लिए बजट जारी किया जा चुका है साथ ही पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड को शासनादेश भी प्राप्त हो चुका है।
अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा। इस नई जेल में सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा के साथ प्रशासनिक भवन व मुलाकात करने के कक्ष बनाये जाने के साथ साथ और भी सुविधायें होगी। अभी शहर की जेल में 1250 बंदियों की क्षमता होने के बाद भी डेढ हजार से अधिक कैदी वहां है। लेकिन अब 120ः05 एकड भूमि पर विकसित होने वाली नई जेल के बनने के बाद पुरानी जेल का जहां भार कम हो जायेगा तो वही इस नई जेल में दो हजार से अधिक बंदियों को रखने की क्षमता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
FATF की ग्रे लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान ने फिर रची साजिश, जैश सरगना मसूद अजहर का नाम वांछित आतंकियों की सूची में डाला ........ Devendra Fadnavis ने की गणेशोत्सव में कम प्रदूषण रखने की अपील | गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी दिल्ली, आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या; दो शूटरों ने मारी 12 राउंड गोली, खोखे बरामद ... दिशा सालियान की मौत मामले में CBI की एंट्री! बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR | और कितना जलील होगा पाकिस्तान? एशिया कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, गूंजे 'चोर-चोर' के नारे | बड़ी बेटी के चरित्र पर शक, पाप धोने के लिए खाटू श्याम का दर्शन...जयपुर में पत्नी-3 बेटियों सहित 4 कत्ल करने वाला राहुल झा गिरफ्तार ..... Sonbhadra में ट्रक के गुप्त केबिन से 220 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×