कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 20 व्यक्तियों/दुकानदारों का हुआ चालान

  • चार हजार रुपये जुर्माना वसूला, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कार्रवाई
कानपुर।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के निर्देशानुसार बुधवार को आर्य नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कोटपा अधिनियम, 2003 के अंतर्गत सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन, नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री सहित तंबाकू उत्पादों पर वैधानिक चेतावनी के संबंध में नियमों के अनुपालन की जांच की गई।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान कुल 20 व्यक्तियों/दुकानदारों का चालान करते हुए उनसे 4,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान तीन दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर बिना वैधानिक चेतावनी वाले तथा फ्लेवर्ड सिगरेट जैसे प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम द्वारा सभी दुकानदारों को कोटपा अधिनियम की धारा-4, 5, 6 एवं 7 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
51 लाख कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, EPFO वेतन सीमा 15000 रुपये से बढ़ाकर ₹25000 प्रति माह करने पर कैबिनेट ने लगाई मुहर ...... UP में कानून का राज, CM बोले- अपराधी जेल में हैं या दूसरी दुनिया में | झीरम घाटी नक्सली हमले में सभी 10 आरोपियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला ....... आम आदमी पर पड़ेगा असर... UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग | भारत सरकार का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी गैंग को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंक के लिए उकसाने का आरोप | अरब सागर में हिंदुस्तान के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने PAK अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार .. आम आदमी पर पड़ेगा असर, UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग
Advertisement ×