शुरू हुई ईवीएम की फस्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया

कानपुर। आने वाले वर्ष में होने वाले विधानसभा के चुनावों के देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में गुयवार से ईवीएम की फस्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ईवीएम की फस्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) प्रक्रया शुरू हो गयी है। इस प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बेंगलुरू से इंजीनियरों की टीम आई है। वहीं यह पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने में लगभग दो सप्ताह का समय लग सकता है। बताया गया कि प्रक्रिया के अंतर्गत मशीनों की तकनीकी जांच तो की ही जायेगी साथ ही मशीनो में फीड पुराने डेटा को भी नियमानुसार हटाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया जायेगा। बताया गया कि इस तैयारियों को लेकर कुछ दिन पहले लखनऊ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बाढ़ में 45 लाख से ज्यादा लोग मर रहे हैं, खाने का ठिकाना नहीं लेकिन जन्मदिन पर 100 करोड़...', PM मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर भड़के तेजस्वी यादव | जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में ढेर 2 आतंकवादियों की सद्दाम और मुस्तफा के रूप में शिनाख्त, जैश से कनेक्शन; असॉल्ट राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद | 'इसमें हमारा कोई लेनादेना नहीं, उन्हें जो भी जांच करनी है कर लें लेकिन बेवजह चरित्र हनन...', दिशा सालियान मामले पर आई उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया | 'इसमें हमारा कोई लेनादेना नहीं, उन्हें जो भी जांच करनी है कर लें लेकिन बेवजह चरित्र हनन न किया जाए, दिशा सालियान मामले पर आई उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया
Advertisement ×