पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा बाबूपुरवा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना बाबूपुरवा क्षेत्रान्तर्गत चौकी चार राड के आसपास पैदल गश्त किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा स्थानीय दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गई। आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में निरंतर सतर्कता, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मातोश्री के बाहर भारी बवाल, आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ की मानहानि नोटिस थमाने पहुंचे सतीश सालियान,साथ में वकील भी हैं मौजूद ....... UP Elections से पहले मायावती को झटका, मयंक द्विवेदी SP में शामिल | 'सूरज हमारा हो समंदर भी हमारा हो, नाव हमारी हो नाविक भी हमारा हो', रोजगार मेले में कविता सुनाते हुए PM मोदी ने युवाओं को दिया खास मंत्र | UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM Yogi का ऐलान .................. नंदीग्राम से Congress उम्मीदवार Milan Pradhan गिरफ्तार, 2007 के मामलों में कोर्ट में पेशी | पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक खेल, रेजीनगर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी का प्रत्याशी पीछे हटा, नंदीग्राम से भी प्रत्याशी वापस ले चुका है नाम
Advertisement ×