आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार

कानपुर। थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनके मोबाइल पर उनकी दिव्यांग (स्पेशल एबल्ड) बच्ची से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना काकादेव में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश की गई।

पूछताछ में प्रकाश में आया कि उक्त वीडियो लगभग एक वर्ष से अधिक पुराना है। वीडियो भेजने वाला व्यक्ति पूर्व में संबंधित रिहैबिलिटेशन सेंटर में सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था, जिसे विभिन्न आरोपों के चलते मई माह में सेंटर से हटा दिया गया था। उसके पास उक्त वीडियो पूर्व से मौजूद थी, जिसे उसने बीती रात बच्ची के पिता के मोबाइल पर भेजा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव के अनुसार वीडियो में दिखाई देने वाला दूसरा पुरुष भी दिव्यांग है तथा उसी स्कूल में अध्ययनरत था। उसके विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×