कानपुर। 20 अक्टूबर 2026 को रात्रि लगभग 22:30 बजे थाना हनुमंत विहार क्षेत्रांतर्गत अर्रा, नौबस्ता में एक व्यक्ति के कार की चपेट में आने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के प्रकरण में वादी द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार सहित घटना के समय उसमें सवार दो व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। उक्त व्यक्तियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही, घटना के समय कार में मौजूद अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का अवलोकन करने के साथ ही घटना से संबंधित समस्त तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन कर जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
