कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब की ओर से रविवार को शहीद शिरोमणि पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ा कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया l वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी जी पत्रकारों के आदर्श हैं। उनका अख़बार ‘प्रताप’ जहां स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का हथियार बना, वहीं सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा था। वह कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन कभी भी पत्रकारिता धर्म से नहीं डिगे और उनके लिए देशहित सर्वोपरि रहा।
पत्रकारों को उनके और उनकी पत्रकारिता के बारे में पढ़ना चाहिए। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, मंत्री मोहित दुबे, शिवराज साहू, उत्सव शुक्ला, रोहित निगम, अभिषेक मिश्रा, रजत, शांतनु त्रिपाठी, कुशाग्र पांडे, महेश सोनकर सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
