मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 89 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

कानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को हमीरपुर रोड स्थित कठेरुआ, बिधनू के क्षत्रिय पैलेस में आयोजित समारोह में 89 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

समारोह में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 72, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12, सामान्य वर्ग के दो तथा अल्पसंख्यक वर्ग के तीन जोड़े विवाह बंधन में बंधे। योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर, निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता वधू के बैंक खाते में ऑनलाइन प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त नवदंपतियों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए 21 हजार रुपये मूल्य की उपहार सामग्री उपलब्ध कराई गई। विवाह समारोह के आयोजन, भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये व्यय का प्रावधान है। इस प्रकार समारोह में विवाह करने वाले 89 जोड़ों के लिए कुल 89 लाख रुपये का वित्तीय प्रावधान रहा।

समारोह में वैवाहिक जोड़ों एवं उनके परिजनों के स्वागत के साथ पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्थानीय कलाकारों ने राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। सभी विवाह संबंधित सामाजिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए।

कार्यक्रम में पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह सेंगर, खंड विकास अधिकारी शिवनरेश, कार्यक्रम के सह नोडल अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय कुमार उत्तम तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर डायरेक्‍टर संजय गुप्ता की बाथरूम में गिरने से मौत, 'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी दी थी हिट फिल्‍में | 'अंगद के पांव की तरह UP में BJP, कोई उखाड़ नहीं सकता', लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने दिया विपक्ष को संदेश .... नया सफर शुरू, CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी |      बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात का बड़ा खतरा: 6 घंटे में 'डिप्रेशन' और 24 घंटे के भीतर भयंकर तूफान में बदलने की आशंका, IMD का अलर्ट .. Hardeep Singh Puri ने MP राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा पर्चा | जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा...सरदार पटेल की जयंती पर बोले CM योगी ....................... KGMU धर्मांतरण मामले में UP सरकार सख्त, आरोपी डॉक्टरों और कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश
Advertisement ×