लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

  • सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प
  • अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ

कानपुर। भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज नवीन सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की सामूहिक शपथ ली।

कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों के भारतीय संघ में विलय और एक सशक्त एवं एकीकृत भारत के निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका को रेखांकित किया गया। दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकीकरण की ऐतिहासिक चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। उनके प्रयासों ने आधुनिक भारत की एकता एवं अखंडता की मजबूत आधारशिला रखी।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने की सामूहिक शपथ ली। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेटगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर डायरेक्‍टर संजय गुप्ता की बाथरूम में गिरने से मौत, 'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी दी थी हिट फिल्‍में | 'अंगद के पांव की तरह UP में BJP, कोई उखाड़ नहीं सकता', लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने दिया विपक्ष को संदेश .... नया सफर शुरू, CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी |      बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात का बड़ा खतरा: 6 घंटे में 'डिप्रेशन' और 24 घंटे के भीतर भयंकर तूफान में बदलने की आशंका, IMD का अलर्ट .. Hardeep Singh Puri ने MP राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा पर्चा | जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा...सरदार पटेल की जयंती पर बोले CM योगी ....................... KGMU धर्मांतरण मामले में UP सरकार सख्त, आरोपी डॉक्टरों और कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश
Advertisement ×