उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित

  • कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए

कानपुर। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में अपराह्न चार बजे प्रदेश के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कानपुर नगर के सरसैया घाट चौराहा स्थित नवीन सभागार में किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों श्रीमती सुशीला वर्मा, सोमवती वर्मा, पार्वती, पूनम सोनकर, शान्ती देवी, शम्मों और जीनत सहित अन्य लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल वरुण, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई एवं अरुण पाठक उपस्थित रहे।

इस दौरान लाभार्थी सोमवती वर्मा सहित अन्य महिलाओं ने योजना से मिले लाभ साझा करते हुए बताया कि गैस सिलेंडर मिलने से उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है। इससे सांस संबंधी परेशानियों और आंखों में जलन की समस्या में कमी आई है। साथ ही लकड़ी एवं उपले एकत्र करने में लगने वाले समय और मेहनत की बचत हो रही है। गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी से आर्थिक सहायता प्राप्त होने के साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत को ईरान ने दी बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी छूट ........ Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा | दिवाली से पहले अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, सेवा 4 से बढ़ाकर 6 साल होगी, 25% नियमित सैनिक बनेंगे ............. 2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल |      ‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव...’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का ले रहे नाम | दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप .......... Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत
Advertisement ×