शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं : डीएम

  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ
  • कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने पर जोर

कानपुर। युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में तंबाकू मुक्त युवा 4.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने, जनजागरूकता गतिविधियां तेज करने तथा कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ भी दिलाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ उनके भविष्य को भी प्रभावित करता है। इससे कैंसर, हृदय एवं श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। नशे की लत शिक्षा, कार्यक्षमता और पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों एवं समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

टॉफी गाइडलाइन के तहत शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (टॉफी/टीओएफईआई) गाइडलाइन का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तंबाकू निषेध संबंधी संकेतक प्रदर्शित करने, परिसरों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त रखने तथा विद्यार्थियों के बीच नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने को कहा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से दिशानिर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (कोटपा) के प्रावधानों पर भी चर्चा हुई। अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। धारा 6(क) के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा धारा 6(ख) के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों की बाहरी सीमा से 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। जिलाधिकारी ने इन प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को किशोरों एवं युवाओं के बीच तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए जनभागीदारी एवं निरंतर जागरूकता आवश्यक है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. विवेक चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत को ईरान ने दी बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी छूट ........ Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा | दिवाली से पहले अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, सेवा 4 से बढ़ाकर 6 साल होगी, 25% नियमित सैनिक बनेंगे ............. 2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल |      ‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव...’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का ले रहे नाम | दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप .......... Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत
Advertisement ×