कानपुर। दक्षिण ज़ोन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में थाना बर्रा पुलिस द्वारा एक शातिर वाहन चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त धीरज निवासी गोविन्द नगर, कानपुर नगर के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें एक थाना बर्रा क्षेत्र, एक घाटमपुर क्षेत्र तथा एक कानपुर देहात से चोरी की गई थी। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी वाहन चोरी के लगभग 05 मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्त के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश एवं शेष चोरी के वाहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
