- शहर से इस लम्बी दूरी के लिए मेट्रो चलने से जनता की राह होगी आसान
कानपुर। शहर में पहले से ही कुछ स्थानों के लिए मेट्रो का संचालन किया जा रहा है और अब समय बीतने के साथ लोगों को भी मेट्रो से यात्रा पंसद आने लगी है। इसी सार्थकत प्रयास के बाद कानपुर में अन्य मुख्य रूटों पर भी मेट्रों के लिए कारीडोर बनाये जा रहे है और जल्द ही सीएसऐ कम्पनी बाग से बर्रा-8 तथा आइआइटी से नौबस्ता के लिए उपलब्ध हो जायेगी।
बताते चले की पहले मेट्रो कारिडोर-1 के लिए निर्धारित सभी दस ट्रेने आ चुकी थी और अब इसके उपरान्त कारिडोर- दो के लिए भी दस ट्रेने सीएसए परिसर स्थित कारिडोर-2 में आ चुकी है। कानपुर मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि कारिडोर-2 के लिए भी सभी ट्रेने आ चुकी है और आम जनमानस को जल्द ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। विजय नगर व शास्त्री चौक मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के साथ ही दक्षिण छेत्र को पूरी तरह मेट्रो से जोड़ दिया जायेगा, जिससे दक्षिण के लोगों को उत्तर की ओर सफर करना आसान और सुविधाजनक होगा साथ ही शहर में जाम में फंस कर समय बर्बाद होने से भी बचेगा।
उन्होने कहा कि शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण दैनिक आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। इस रूट पर मेट्रो शुरू होने के बाद दक्षिण से शहर तक पहुचने में होने वाली परेशानी समाप्त हो जायेगी।
