मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली पर करें शुभ मुहूर्त में पूजा

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा को शुभ मुहूर्त में करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए चार शुभ स्थिर लग्न हैं। जिनमें वृश्चिक, कुंभ, वृषभ और सिंह लग्न शामिल हैं। वहीं मां लक्ष्मी की पूजा के लिए वृषभ लग्न को विशेष शुभ बताया गया है, क्योंकि यह प्रदोष काल में पड़ता है। दीपावली की शाम प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और अमावस्या तिथि के समय के बारे में बताने जा रहे हैं।

दीपावली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस बार 08 नवंबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:54 मिनट से रात 07:50 मिनट तक है। इस दौरान भक्त विधिपूर्वक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं। वहीं पूजा की अवधि कुल 1 घंटा 56 मिनट रहेगा। वृषभ लग्न में लक्ष्मी पूजन विशेष महत्व रखता है। इस दौरान पूजा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

द्रिक पंचांह के मुताबिक 08 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05:31 मिनट पर होगा। वहीं प्रदोष काल शाम 05:31 मिनट से लेकर रात 08:09 मिनट तक रहेगा। वहीं प्रदोष काल में वृषभ लग्न का भी संयोग है। इस अवधि में गृहस्थों के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करना विशेष शुभ होगा।

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 08 नवंबर 2026 की सुबह 11:27 मिनट से लेकर अगले दिन 09 नवंबर दोपहर 12:31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में दीपावली का पर्व 08 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जिन लोगों ने राम भक्तों और कार सेवकों के शरीर को छलनी कर लहूलुहान किया था, आज उन्हें दीपोत्सव भी अच्छा भी नहीं लग रहा', अयोध्या में CM योगी की दहाड़ | चुनावों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या, पत्नी डिंपल समेत पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन .. ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार |      जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी अयोध्या, रामपथ पर साकार हुई त्रेतायुग की रामायण, 21 भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर ..... West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा | हिम्मत है तो मेरी छाती पर बुलडोजर चलाओ...अभिषेक बनर्जी के आवास पर हमले के बाद बोलीं ममता .................... Bengal Police की कमियों के लिए TMC जिम्मेदार, Suvendu Adhikari ने उठाए सवाल
Advertisement ×