- हवन भंडारे का आयोजन 30 अक्टूबर को होगा
कानपुर। कलश यात्रा पीठ पूजन एवं माहात्म्य कथा से कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों की झांकियां बग्गी पर सवार महिलाओं ने रखा सर पर कलश भगवान के संगीत पर नितृ करते हुए मंदिर तक पहुंची। कानपुर यशोदा नगर स्थित भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ चारों धाम पूजन एवं गया भोज का आयोजन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं पत्नी सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में विशाल पंडाल लगाकर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा करने के लिए भगवत रत्न आचार्य श्री अभिषेक जी शुक्ला बादा निवासी द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, कल्लू तिवारी, ब्रजराज सिंह, उपस्थित हुए।
इस प्रकरण में कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें नारद-वेद व्यास प्रसंग कुन्ती प्रसंग भीष्म महाप्रयाण तया परीक्षित-शुक संवाद सृष्टि वर्णन, हिरण्याक्ष वध, कपिलोपख्यान, ध्रुव चरित नरसिंह अवतार ,गजेन्द्र मोक्ष, बलि वामन प्रसंग, रामावतार, नंदोत्सव,पूतना वध, नामकरण, माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा,महारास, कस वध, उद्धव प्रसंग, रुकमणि मंगल,स्यमतक मणि कया, सुदामा प्रसग नौ योगेश्वर कथा, पोथी पूजा, बुधवार, कथा समय दोपहर 2 बजे से साय 6 बजे तक हवन एवं भण्डारा गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025, दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। कलश यात्रा में आकांक्षा गुप्ता, अंकित गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, ममता गुप्ता, शशि गुप्ता, सुनीता गुप्ता ,आशा गुप्ता, रंजना गुप्ता, सीमा गुप्ता, माया गुप्ता, 101 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कृपा शंकर मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्रा, कृष्णा, ऋषभ गुप्ता, अशोक गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, प्रेम नारायण गुप्ता आदि लोग रहे।
