कानपुर। नवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष त्रिवेदी की अध्यक्षता में मां दुर्गा का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया सुबह से ही राजगीरों ने भंडारे का आनंद लिया।

जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व सांसद लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक तिवारी पूर्व अध्यक्ष विनय पांडे, यादवेंद्र सिंह यादव, दीपू यादव उपस्थित हुए। सुभाष द्वेदी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारादेवी चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे। इस अवसर पर गौरव बाजपेई, आशीष शर्मा, आदेश शर्मा, विनायक कोटेदार, आशीष पांडे, वैभव मिश्रा, राकेश दीक्षित, पवन यादव, निखिल यादव, अमर बहादुर यादव, अर्पित यादव, अरमान खान आदि लोग रहे।
