चैटी चंद्र महोत्सव पर निकाली वाहन रैली, आयोलाल झुलेलाल के गूंजे जयकारे

कानपुर। चेटीचंड पर्व, भगवान झूलेलाल की जंयती रविवार को शहर में सिंधी समाज द्वारा काफी धूमधाम के साथ मनाई गई।इस अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली गई।रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
भगवान वरूणदेवता झूलेलाल के जन्मोत्सव पर रविवार की सुबह सिंधु सभा कानपुर द्वारा अशोक अगनानी के नेतृत्व में शास्त्री नगर से विशाल व दिव्य वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर पूरा रैली मार्ग भगवान झूलेलाल के जयकारों से गुंज उठा। वाहन रैली में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी काफी बडी तादाद मे शामिल रही।रैली में सबसे आगे सैकड़ों युवा आगे आगे झूलेलाल के गगनभेदी जयकारे लगाते चल रहे थे।उनके पीछे कारो का लंबा काफिला था।इसके पीछे भगवान झूलेलाल के जीवन चरित्र का संदेश देने वाली कई झांकियां भी थी। इसके अलावा अन्य झाकियों मे सिंधी धर्म व संस्कृति की झलक दिखी।देश भक्ति से प्रेरित झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में आमजन के दर्शन के लिए प्रज्ज्वलित ज्योत को साथ में लिया गया।मार्ग में जगह-जगह सिंधी समाज के लोगों ने पवित्र ज्योत के दर्शन कर देश व परिवार में खुशहाली की कामना की। रैली के जगह जगह स्वागत के लिए सामाजिक संस्थाओं की और से पेयजल, मिष्ठान व बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी।
लगभग दो दर्जन से भी अधिक स्थानो पर रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाटा चौराहा गोबिन्द नगर मे भाजपा पार्षद दल नगर निगम के नेता नवीन पंडित की अगुवाई में प्रकाश वीर आर्य, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, सरदार हरप्रीत सिंह,सतनाम सिंह, नरेन्द्र ग्रोवर टोनी, हरीश कुमार जगनानी, जगदीश कपूर ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यंहा लोगों को बिस्कुट व मिष्ठान भी वितरित किया गया। रैली शास्त्री नगर से शुरू होकर विजय नगर , दबौली गुजैनी, बर्रा साकेत नगर निराला नगर, नंदलाल, नटराज टाकीज के पास से बाटा चावला , गुमटी काकादेव सहित शहर के अन्य भागों के झूलेलाल मंदिरों से होते हुए वापस शास्त्री नगर में समाप्त हुई। प्रमुख रूप से अशोक टेकलानी, परशराम असरानी, कमल असरानी, जय हमरानी, आशा फेरवानी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×