पान दुकानदार पत्नी को गिफ्ट दिलाने बोरे में 1 लाख रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा

कानपुर के एक पान दुकानदार ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए उसने 1 लाख रुपये के सिक्के इकट्ठे कर उनकी सोने की चेन बनवाई। अब यह कहानी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी के कुछ समय बाद जब पत्नी ने मजाक में खास उपहार मांगा, तो अभिषेक ने ठान लिया कि वो ऐसा तोहफा देगा जो हमेशा याद रखा जाएगा।

अभिषेक, पान की दुकान चलाते हैं उन्होंने अपनी रोज की दुकान की कमाई से 20-20 रुपये के सिक्के बचाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने 5,290 सिक्के यानी 1,05,800 रुपये इकट्ठे कर लिए। जब रकम पूरी हो गई, तो शनिवार को वह महेश ज्वैलर्स की दुकान पर सिक्कों से भरा झोला लेकर पहुंचे।

दुकान पर जब अभिषेक ने सिक्कों से भरा थैला काउंटर पर रखा, तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उसने मुस्कुराते हुए कहा, ‘इन सिक्कों से अपनी पत्नी के लिए सोने की चेन बनवानी है।’ दुकानदार महेश वर्मा ने अभिषेक के सिक्कों को रख लिया और उन्हें कई डिजाइन की चेन दिखाने लगे। फिर उसने अपनी पसंद की डिजाइन का ऑर्डर दे दिया। सोने की चेन की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताया गया, जिसके लिए फिलहाल अभिषेक को अभी करीब 15 हजार रुपये और देने होंगे। उसकी पत्नी बेटी के साथ मायके में है, और अभिषेक का कहना है कि जब वह वापिस लौटेंगी, तो चेन मेरे प्यार की निशानी बनेगी।

अभिषेक की कहानी अब पूरे कानपुर में लोगों के बीच फैल गई है। एक साधारण पान दुकानदार ने अपने प्यार को जिस अनोखे अंदाज में जताया, वह सभी को भावुक कर रहा है। वहीं ज्वैलर्स के मालिक का कहना है कि अभिषेक की लगन और सच्चे प्यार ने सभी का दिल जीत लिया है। आज के समय में ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×