रखना है सर्दियों में सेहत का ख्याल…. तो जरूर खाएं ये लड्डू

सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही शुरू हो जाती है अपनी सेहत का खास ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बड़े-बुजूर्ग कहते हैं कि सर्दियों में अपनी सेहत ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। क्यों कि सर्दियों में प्यास ज्यादा नहीं लगती है और पानी की कमी से शरीर डिहाईड्रेट हो जाता है। वहीं जब सर्दियां शुरू होती है तो घर में लड्डू बनने लग जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ लड्डू ऐसे होते हैं, जिसे सर्दियों में खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है और व्यक्ति कम बीमार पड़ता है। आइए हम आपको इस लेख में सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने और बनाने के बारे में भी बताएंगे कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

सर्दियों में गोंद के लड्डू क्यों खाना है जरूरी?

गोंद यानी एडिबल गम जिसका इस्तेमाल सदियों से सर्दियों में किया जाता रहा है। ये लड्डू खासतौर पर शरीर को गर्माहट, ताकत और पोषण देने के लिए जाने जाते हैं। गोंद, हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देता है, जिससे सर्दियों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
इसमें मौजूद सूखे मेवे, घी और गोंद मिलकर इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। ठंड के मौसम में शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, जो इन लड्डुओं से आसानी से मिल जाती है।

गोंद के लड्डू कैसे बनाएं?

  • गेहूं का आटा
  • गोंद
  • देसी घी
  • गुड़
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे
  • कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • पोस्ता दाना
  • इलायची पाउडर
  • सोंठ

बनाने का तरीका क्या है?

  • एक कड़ाही में घी गरम करें। धीमी आंच पर, थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर उसे सुनहरा और फूला हुआ होने तक तल लें। तले हुए गोंद को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें और फिर हल्का क्रश कर लें।
  • उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें। अब गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरी भूरा होने और खुशबू आने तक भूनें। आटा भून जाने पर इसे भी गोंद वाली प्लेट में निकाल लें।
  • बचे हुए घी में सूखे मेवे को हल्का भूनकर निकाल लें।
  • अब कड़ाही में थोड़ा-सा घी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएँ। ध्यान रहे, आपको कोई तार वाली चाशनी नहीं बनानी है, बस गुड़ को पिघलाना है।
  • जब गुड़ पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें भुना हुआ आटा, तला हुआ गोंद, सोंठ और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • जब मिश्रण हल्का गरम हो तो तुरंत दोनों हाथों की मदद से छोटे या मध्यम आकार के लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
  • लड्डू बांधते समय मिश्रण ठंडा होने लगे और बंधने में मुश्किल हो, तो आप इसे हल्का-सा गरम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×