एसिडिटी एक सामान्य समस्या है. एसिडिटी का मतलब है पेट में अधिक एसिड का बनना, जिससे सीने में जलन, पेट में भारीपन, अपच और खट्टी डकार जैसी समस्याएं पैदा होती हैं. यह समस्या आमतौर पर अधिक मसालेदार, तला हुआ या खट्टा खाने से होती है.
एसिडिटी की समस्या कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को पूरे दिन असहजता का सामना करना पड़ता है. लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या से तुरंत राहत पाई जा सकती है. इस लेख में हम कुछ ऐसे सरल और प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं-
पुदीना एसिडिटी को दूर करने में प्रभावी है. पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर इसका सेवन करने या पुदीना चबाने से तुरंत राहत मिलता है. यह पेट को ठंडक देता है और एसिड को कम करता है.
सौंफ को पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है. एसिडिटी के दौरान सौंफ चबाना या उसका पानी पीना चाहिए. सौंफ पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और पेट में एसिड को कंट्रोल करती है.
नारियल पानी न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि यह एसिडिटी में भी राहत देता है. नारियल पानी का सेवन पेट की आंतरिक परतों को शांत करता है और एसिड को खत्म करने में मदद करता है.
यदि एसिडिटी की समस्या हो, तो एक छोटा सा टुकड़ा अदरक को काटकर उसमें शहद मिलाकर खाने से तुरंत आराम मिलता है.
एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से पेट में एसिड का संतुलन बनता है और एसिडिटी से राहत मिलती है. हालांकि, यह उपाय हल्की एसिडिटी के लिए अच्छा होता है.
