भंडारे वाला सूजी का स्वादिस्ट हलवा बनाएं….. हलवाई भी हो जाएंगे हैरान…. झट से नोट करें आसान रेसिपी

अगर आपने कभी मंदिर या भंडारे का सूजी का हलवा खाया है, तो आपको उसका स्वाद जरूर याद होगा, जो कि घी से भरा, खुशबूदार और बिल्कुल मुलायम होता है। बता दें कि अब आप वही स्वाद घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, वो भी बिना किसी खास मेहनत के। तो चलिए जानते हैं सूजी का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि-

सूजी का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • ½ कप घी
  • ¾ से 1 कप चीनी
  • 2 से 2½ कप पानी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • काजू और बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश

सूजी का हलवा बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कढ़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें सूजी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। सूजी को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे।
  • अब इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर 1-2 मिनट तक हल्का भून लें। इससे हलवे का स्वाद और बढ़ जाएगा।
  • दूसरी तरफ एक बर्तन में पानी गर्म कर लें। अब धीरे-धीरे इस गर्म पानी को सूजी में डालें। फिर इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब हलवे को धीमी आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। कुछ ही मिनटों में हलवा गाढ़ा होकर तैयार हो जाएगा।
  • आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं पका भंडारे जैसा स्वादिष्ट सूजी का हलवा तैयार है।

अन्य टिप्स:

  • हलवे को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए घी में कंजूसी न करें।
  • पानी हमेशा गर्म ही डालें, इससे हलवा स्मूद बनता है।
  • चाहें तो इसमें केसर या नारियल भी डाल सकते हैं।

अब आपको भंडारे जैसा सूजी का हलवा खाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट और खुशबूदार हलवा बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×