गर्मी में अब बच्चों के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी ‘मैंगो कुल्फी’….. बच्चे कहेंगे वाह मजा आ गया

गर्मी का मौसम आते ही कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन करता है, खासकर बच्चों को। ऐसे में बाजार की कुल्फी खाने की बजाय अगर आप घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी मैंगो कुल्फी बना लें, तो मजा ही कुछ और है। यह बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। तो चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी

मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 पके हुए आम
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 4-5 चम्मच चीनी
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़े से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स
मैंगो कुल्फी बनाने की विधि
  • सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें। इसे लगातार चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक दूध आधा न रह जाए
  • अब इसमें चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट और पकाएं ताकि फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाए।
  • गैस बंद कर दें और दूध को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें आम का पल्प डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालें। इससे कुल्फी का स्वाद और बढ़ जाएगा।
  • तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड या छोटे कप में डालें। इन्हें 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।

जब कुल्फी जम जाए, तो मोल्ड को हल्का सा पानी लगाकर निकाल लें। ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।

अन्य खास टिप्स

  • ज्यादा क्रीमी कुल्फी के लिए थोड़ा सा मलाई भी डाल सकते हैं।
  • अगर आम बहुत मीठे हैं, तो चीनी कम डालें।
  • फ्लेवर बढ़ाने के लिए केसर भी डाल सकते हैं।

अब जब भी बच्चों को कुछ ठंडा खाने का मन करे, तो झटपट घर पर ही हेल्दी और टेस्टी मैंगो कुल्फी बनाकर आप उन्हें खिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×