कैंटीन ठेकेदार की पिटाई करने के आरोप में ‘थप्पड़बाज’ शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ एक्शन हुआ शुरू

मुंबई पुलिस ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ आकाशवाणी विधायक निवास पर एक कैंटीन ठेकेदार की पिटाई करने के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी है। संजय गायकवाड़ के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध (एनसी) दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद हुई है जिसमें संजय गायकवाड़ बासी खाने को लेकर कैंटीन संचालक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे थे। गायकवाड़ ने दावा किया कि खाना – खासकर दाल – घटिया क्वालिटी का था और खाने के तुरंत बाद उनकी तबियत खराब हो गई।

बुलढाणा से दो बार विधायक रहे गायकवाड़ कथित तौर पर उन्हें परोसी गई दाल और चावल की घटिया क्वालिटी से नाराज़ होकर कैंटीन में घुस गए और कर्मचारियों से भिड़ गए। वायरल वीडियो में गायकवाड़ कैंटीन संचालक को डाँटते, बिल देने से इनकार करते और बिलिंग काउंटर पर बैठे एक कर्मचारी के साथ मारपीट करते नज़र आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×