गैस एजेंसी की लापरवाही पर की गयी कार्यवाही…. पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गयी 

  • एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी, जांच में भी नहीं किया गया सहयोग
कानपुर। अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर पुष्पा गैस एजेंसी, 12/480 खलासी लाइन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 0512-2988763 एवं व्हाट्सएप नंबर 6394616122 पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय से घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं की जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कर्नलगंज एवं नवाबगंज तथा पूर्ति निरीक्षक कोतवाली व कर्नलगंज की संयुक्त टीम द्वारा उक्त एजेंसी के शोरूम एवं कार्यालय पर औचक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ मौजूद रही, जो गैस न मिलने से आक्रोशित थे। जांच के समय एजेंसी का प्रोपराइटर एवं मैनेजर दोनों अनुपस्थित पाए गए। मौके पर मौजूद कर्मचारी जावर अली एवं सलोनी (पुत्री मनोज पुरी) मिले, जिन्होंने स्वयं को एजेंसी पर कार्यरत बताया, लेकिन गैस स्टॉक, आवंटन एवं वितरण से संबंधित अभिलेख मांगने पर उपलब्ध नहीं करा सके। टीम द्वारा मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए, जिनमें समय से गैस आपूर्ति न होने की पुष्टि हुई।
अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) ने बताया कि जांच टीम जब मेनावती मार्ग स्थित एजेंसी के गैस गोदाम पहुंची तो वह भी बंद मिला। प्रारंभिक जांच एवं उपभोक्ताओं के लिखित बयानों से स्पष्ट हुआ कि एजेंसी द्वारा न केवल उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराई जा रही थी, बल्कि जांच में भी सहयोग नहीं किया गया।
इन गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, लखनऊ को एजेंसी के निलंबन की संस्तुति भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कंट्रोल रूम में सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों में आई कमी
जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है और शिकायतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 18 मार्च 2026 को जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम पर कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।
कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में अधिकांश समस्याएं बुकिंग एवं डिलीवरी से संबंधित रहीं, जिनका समाधान संबंधित गैस एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कराया गया। इसके साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों में से 38 मामलों का भी निस्तारण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है और सभी एजेंसियों को समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×