कानून व्यवस्था से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक हर मोर्चे पर हुआ बदलाव : राकेश सचान

  • नवनिर्माण के 9 वर्ष पर सरसैया घाट में प्रदर्शनी का शुभारंभ, योजनाओं के लाभार्थी भी हुए सम्मानित
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निर्वाचन कार्यालय परिसर में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ थीम पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर बीते 9 वर्षों में प्रदेश और जनपद में हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग  की प्रदर्शनी में प्रदेश में हुए बदलाव और विकास यात्रा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इसके अतिरिक्त बाल विकास एवं महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्यान, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग, पीएम स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री आवास, पीएम सूर्यघर योजना, श्रम, पर्यटन तथा ओडीओपी सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।
इसके उपरांत सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश एवं जनपद में विगत 9 वर्षों में हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है। वर्ष 2017 के पूर्व और वर्तमान समय के उत्तर प्रदेश में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है, जो आधारभूत संरचना, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के रूप में परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे, हाईवे और ग्रामीण सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है, वहीं एयर कनेक्टिविटी में तेजी आई है और जेवर एयरपोर्ट शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। कानपुर से भी अब कई उड़ानें संचालित हो रही हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और भीमसेन में विकसित औद्योगिक केंद्र से औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के चलते प्रदेश देश में बेहतर स्थिति में आया है। विद्युत आपूर्ति में सुधार करते हुए 24, 22 और 18 घंटे की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश का बजट वर्ष 2016 के लगभग 3.99 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में कायाकल्प योजना और स्कूल चलो अभियान से सुधार हुआ है, वहीं सीसीटीवी आधारित नकलविहीन परीक्षाएं गुणवत्ता बढ़ा रही हैं। “हर घर जल योजना” के तहत अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। रोजगार के क्षेत्र में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।
कानपुर के विकास की भी रखी विस्तृत तस्वीर
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनपद कानपुर नगर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2017 के बाद विकास को नई गति मिली है। अब तक 1503.89 करोड़ रुपये की लागत से 252 परियोजनाएं पूर्ण कर जनोपयोगी बनाई जा चुकी हैं। घाटमपुर तापीय परियोजना और पनकी विस्तार जैसी ऊर्जा परियोजनाएं  नई पहचान बना रही हैं, जबकि किदवई नगर–गोविंद नगर 220 केवी उपकेंद्र तैयार हो चुका है। कानपुर मेट्रो के अंतर्गत आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक संचालन शुरू हो चुका है और शेष कार्य तेजी से जारी है। मेट्रो कानपुर की नई पहचान है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 25,335 सोलर संयंत्रों से 76 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। रिंग रोड, एसटीपी अपग्रेडेशन और चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर जैसी परियोजनाएं शहर की नई पहचान बना रही हैं। गोविंद नगर का आधुनिक पराग डेयरी प्लांट अप्रैल से शुरू होकर प्रतिदिन चार लाख लीटर दूध प्रसंस्करण करेगा।
डिफेंस कॉरिडोर, स्पोर्ट्स हब और ग्रीन पार्क की नई गैलरी भी प्रमुख उपलब्धियां हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा है और नून नदी पुनरुद्धार जैसे कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत सुमन लता शर्मा को टूल किट प्रदान की गई, जबकि मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत कृति सिंह, प्रगति अवस्थी, हर्ष, ललित, सलमान खान, रवि सिंह, मीला कुशवाहा एवं आलोक सिंह को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना सविता एवं बिंदु देवी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कई लाभार्थियों को लैपटॉप सूची में शामिल किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और उत्तर प्रदेश “संकल्प से सिद्धि: सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि” के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। विधायक नीलिमा कटियार एवं विधायक सरोज कुरील ने भी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास को दृश्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एडीएम सिटी राजेश कुमार, पीडी आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | UP को Japan का 'दूसरा घर' बनाने की तैयारी, CM Yogi Adityanath ने किया 2000 करोड़ का बड़ा Investment ऐलान ...... अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो BJP को क्या दिक्कत? Jaipur हमले पर Kejriwal का सवाल
Advertisement ×