कानपुर। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन हाल में नेता का जयंती समारोह मनाया समारोह में सर्वप्रथम अमित सिंह महामंत्री बार एसोसिएशन ने नेता सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेता के अद्वितीय बलिदान की देन है स्वतंत्र भारत ये नेता का ही संघर्ष है जिसकी बदौलत देश के नागरिक स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन जी रहे है। अरविन्द दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन ने कहा कि आप सभी के सहयोग से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शों पर किए गए संघर्ष के परिणामस्वरूप हमारी मांग पूरी हुई और दोनो मोटर दुर्घटना प्राधिकरणों में जजों की नियुक्ति हो गई। आगे भी हम उन्हीं के सिद्धांतो पर चल कर अधिवक्ता कल्याण के लिए संघर्ष करते रहेंगे।उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा नेता के चित्र पर की गई पुष्पांजलि के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।
प्रमुख रूप से आर के पांडे पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन अनूप जायसवाल अखिलेश सिंह मो कादिर सी के सर्राफ रमा कांत मिश्रा संजीव कपूर वीर जोशी शिवम गंगवार संदीप वर्मा प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।
