बारिश होते ही चोक नाले नालियों से उबला पानी, सालों से भरा है गंदा पानी, कोई नहीं सुनने वाला

कानपुर। नगर निगम चाहे जितने वादे कर ले लेकिन थोड़ी सी सच्चाई नहीं विभाग की सारी मेहनत को दर्शा दिया गीता नगर के आसपास इलाकों में बारिश के चलते ही नाली नालौ से पानी उबलता नजर आ रहा है। क्षेत्रीय जनता अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। ऐसा ही एक दृश्य यह नाला छपेड़ा पुलिया चौराहे से गीता नगर चौराहे तक पूरा नाला ओवरफ्लो है, नाले के ढक्कन टूटे हैं, कूड़े कचरे का अंबार है।
बीमारियों का खतरा है प्रशासन सुन नहीं रहा है ना पार्षद सुन रहा है। ना सफाई नायक सुन रहा है। ना जोनल अधिकारी सुन रहा है। पब्लिक परेशान है। सालों साल से गंदा पानी भरा है जोन 6 वॉर्ड की जनता ने बताया कि बरसात के पहले से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हमारा सुनने वाला कोई नहीं आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। बारिश के आते ही जल भराव समस्या उत्पन्न हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×