कानपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कैलाश गर्ल्स इंटर कॉलेज कानपुर नगर में महिला कल्याण विभाग के द्वारा किया गया।

कर्मक्रम में बताया गया कि यदि आपके आसपास कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
