बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कुछ हरकतें सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो जा रही हैं। इसी कड़ी में आज बिहार के पटना में एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने एसीएस शिक्षा एस सिद्धार्थ के सिर पर फूलदान रखा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। डॉ एस सिद्धार्थ ने जैसे ही सीएम का स्वागत गमला देकर किया वैसे ही नीतीश ने तत्काल ही वह गमला उनके सिर पर रख दिया।
इससे पहले नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने का वीडियो वायरल हुआ था। इस तरह की घटनाएं विपक्षी दलों के लिए मुद्दा बन गई हैं। आरजेडी और कांग्रेस ने कुमार के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, तेजस्वी यादव ने नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा कि यह राज्य के विकास के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। यादव ने कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जा सकते हैं, लेकिन वह नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले सकते, जिसमें देश के अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया था।
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar playfully places a plant on the head of ACS Education and LN Mishra Institute for Social and Economic Change Director Dr. S. Siddharth at an event in Patna. pic.twitter.com/mzvEC3wcwn
— ANI (@ANI) May 26, 2025
