लोको पायलट फोरमैन ऑफिस कानपुर में मनाई गई बीपी मंडल की पुण्यतिथि

कानपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग रेल कर्मचारी संगठन इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं टी एम शेड, इंजीनियरिंग ब्रांच, हेडक्वार्टर ब्रांच एवं रनिंग लोको जंक्शन ब्रांच के द्वारा सामूहिक रूप से जीएमसी रनिंग रूम के बगल फोरमैन ऑफिस में पिछड़ा वर्ग समाज के हक एवं अधिकारों के लिए कार्य करने वाले महापुरुषों के नमन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें  बी पी मंडल को नमन किया गया बीपी सिंह जी को नमन किया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया।
कर्पूरी ठाकुर को नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर बाल गोविंद साहू ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पी एल यादव जोनल  महामंत्री ने किया। कार्यक्रम का संचालन बाल गोविंद साहू साजन यादव अवधेश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें बजरंग जी ने संविधान पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कि कैसे कौन-कौन से आर्टिकल ओबीसी को उसका हक अधिकार दिलाने के लिए प्रदान किए गए हैं।
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन जंक्शन के शाखा मंत्री विक्रम यादव ने बताया कि बीपी मंडल ने किस प्रकार समाज के लिए लड़ाई लड़ने का कार्य किया। एससीआरएमयू के ही पदाधिकारी विश्वनाथ यादव ने मुलायम सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला पिछड़ा वर्ग जंक्शन शाखा मंत्री लल्लू प्रसाद कुशवाहा ने अपनी कविताओं से समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री समर बहादुर यादव ने ओबीसी को आगे बढ़ाने के लिए साथ होकर किसी एक संगठन का सहयोग प्रदान करने की अपील की और सदैव ओबीसी के साथ खड़े रहने की अपनी बात दोहराई। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने वक्तव्य रखें और समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर अपने विचार रखें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पी एल यादव ने कार्यक्रम को अच्छी तरह से संचालित करने के लिए बाल गोविंद साहू एवं लालू प्रसाद कुशवाहा को बधाई का पात्र घोषित किया। इस कार्यक्रम में मंडल मंत्री एसएन यादव ने पिछड़ा वर्ग समाज की मांग दोहराई की पिछड़े वर्ग के लोगों को भी प्रमोशन में आरक्षण की हमारी मांग है उसको सरकार को पूरा करना चाहिए तथा नौकरियों में आज तक 27% आरक्षण पिछड़े समाज को दिया गया है। अभी तक वह पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए हम मांग करते हैं कि सरकार 27% आरक्षण को पूरा करें और हमारे भागीदारी को सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा हमारे जो पिछड़े वर्ग के कर्मचारी हैं इनका शोषण होता है, इस शोषण को खत्म करने के लिए हमको भी प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। जितनी भी पिछड़े वर्ग की शिकायत हैं उन पर भी उन्होंने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं पूरी करती है, तो हम इसको उच्च स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह हमारी मांगों को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×