
संजीव दीक्षित
उत्तर प्रदेश। आईजी डॉ राकेश सिंह की मुहिम जो छोटे से पौधे से शुरू हुई आज वट वृक्ष का रूप ले चुकी है, मिशन दाना पानी,सेव अवर वर्डस की कहानी रोचक है। आम जनमानस में पेड़ों पर टांगने के लिए मिट्टी के बर्तनों को करते हैं भेंट, बेहतरीन कानून व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी के साथ पशु पक्षी प्रेमी के रूप में भी चर्चित है। यूपी के यह आईपीएस ऑफिसर, आईजी जन् मानस को प्रेरित करते हैं कि आप अपने घरों की छत व अगर आपके घर के पास पेड़ है, तो उस पर पक्षियों के लिए दाना पानी अवश्य रखें।

Save our Birds Mission उत्तर प्रदेश के बरेली जोन के आईजी डॉक्टर राकेश सिंह विगत पांच वर्षों से चला रहे हैं। जिसका आज पूरे प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी असर दिख रहा है।

आपको बताते चलें डॉ राकेश सिंह ने यह मिशन 2017 में 35वीं वाहिनी लखनऊ से प्रारंभ किया था। जो आज तक बदस्तूर जारी है। उक्त मिशन में विभिन्न समाजसेवी संगठन तथा मीडिया जगत के समाचार पत्र और चैनल भी इस सराहनीय मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया में डॉक्टर राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली की सराहनीय पहल पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा, उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा तथा प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विभोर द्विवेदी, महामंत्री भारत मिश्रा ने कहा सभी को यह प्रक्रिया अपने घर और प्रतिष्ठान के आसपास तो अवश्य अपनानी चाहिए। जिससे पशु पक्षियों को हम कुछ राहत दे सके, इससे हमें दुआएं अवश्य मिलेंगी।