खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक संध्या में गूंजे शिव भजन

कानपुर। बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में रविवार को भी प्रतिदिन की भांति भारी भीड़ देखने को मिली। बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। शहर के आमजन ने खादी के विभिन्न परिधानों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई।
प्रदर्शनी में डॉ. पाटर लीफ, कानपुर के स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक बोनसाई, आउटडोर एवं इनडोर पौधे प्रदर्शित किए गए, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सोसाइटी, दिल्ली द्वारा शिवरात्रि के पावन अवसर पर “एक शाम महादेव के नाम” शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वर गंधार संगीत संस्थान के निदेशक बंटी एवं उनकी टीम ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आस्था खुशी सांवी एवं मंजू जैन द्वारा प्रस्तुत शिव स्तुति पर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम के अंतर्गत “एक सम्मान आपकी कामयाबी के नाम” समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद रमेश अवस्थी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सुरेश गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर ‘बरखा महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना एवं युवाओं को पारंपरिक मूल्यों से जोड़ना है। देशभर से प्रतिभागियों ने वीडियो एवं फोटो के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कृष्णम ग्रुप के निदेशक विपिन निगम एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत ‘शिव विवाह’ की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शुभांगी सिंह ने किया। राजीव सक्सेना ने देशभक्ति एवं शिव भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
सांसद रमेश अवस्थी ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर के नदीम की गुड़ स्टॉल से 100 किलोग्राम गुड़ निर्मित कराकर भेजने के निर्देश दिए। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, कानपुर द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी सराहनीय है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां नियमित रूप से आयोजित होती रहनी चाहिए, जिससे जनता को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, उ.प्र. ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित मनोज पाठक, अखिलेश कुमार अग्निहोत्री, सर्वोत्तम तिवारी, सुशांत कोचर, वर्षा, छवि, रितेश, वरुण जौहरी, हरेन्द्र निषाद, राकेश गुप्ता, राजेश कुमार, विवेक त्रिवेदी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसामान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×