- सरकार ने स्वीकृत किया बजट उसके बावजूद नहीं लगी बेरा मशीन
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी में आज बेरा जांच मशीन लगाने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश संख्या 190/ 2025/ आई/ 1066830/2025 – 5-6099/ 192/ 2023- 6 दिनांक 26 अगस्त 2025 के तहत उत्तर प्रदेश के 54 जनपदों में बेरा मशीन लगाने हेतु 6,77,16000 रुपया जारी किया था। इसके बावजूद आज तक कानपुर नगर में बेरा मशीन नहीं लग पाई है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज सी एम ओ को ज्ञापन सौंपा गया है एक माह में बेरा मशीन नहीं लगी तो आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है तो बेरा मशीन क्यों नहीं लगाई जा रही है।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, सरला, राहुल विश्वकर्मा, दिलिप कुमार, महेश चन्द्र साहू, अनिल कुमार, आशीष कुमार, राम शंकर माली, अमित कुमार आदि शामिल थे।
