“पत्रकार सुरक्षा कानून” लागू करवाने हेतु राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ

बीपीएस न्यूज़ संवाददाता  
कानपुर। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन (भारत) द्वारा देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से “राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान” का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 6 महीनों तक राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक संचालित किया जाएगा।
देश में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले, उत्पीड़न, झूठे मुकदमे एवं गिरफ्तारी की घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं:
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाना
पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मजबूत करना
“द जर्नलिस्ट एसोसिएशन” सभी पत्रकार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील करता है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने हस्ताक्षर देकर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाएं।
संगठन द्वारा अभियान के अंत में एकत्रित हस्ताक्षरों को माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं संबंधित राज्य सरकारों को ज्ञापन के रूप में सौंपा जाएगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  उमेश पाण्डेय ने कहा कि: “जब तक पत्रकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। इसी कड़ी मे कानपुर जिला अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा की,यह अभियान पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। और इस आंदोलन. को रुकने नहीं दिया जायेगा।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से जर्नीलिस्ट एसोसिएशन के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पाण्डेय, कानपुर मण्डल प्रभारी राजू यादव, कानपुर जिला अध्यक्ष यस पी सिंह, रास्ट्रीय आई टी सेल इंचार्ज अमित कश्यप, कानपुर तहसील प्रभारी विनय पाण्डेय, कानपुर तहसील उपाध्यक्ष नेहा शर्मा, राधा भाटिया, लाला यादव, कानपुर जिला उपाध्यक्ष देवेश शर्मा, दुर्गेश कुमार, सानू चौहान, सतीश यादव, धीरेन्द्र यादव, संतोष चौरसिया, रमन श्रीवास्तव, मानस मिश्रा, अनार सिंह, प्रदीप मिश्रा,हरिओम तिवारी, अभिषेक, अनिल दीक्षित, आशुतोष शुक्ला, डी यस सेंगर, शैलेन्द्र तोमर, उमेश कुमार, हिमांशु, मनीष सोनी, नीरज त्रिपाठी, केशव फैज़, अबरार, इमरान आदि पत्रकार बंधु उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×