पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने डीजे संचालकों, बैंड वालों, लाउडस्पीकर वालो के साथ की बैठक

कानपुर, आगामी त्यौहार पर निकलने वाले शोभा यात्रा/ जूलूसो में डीजे ,बैंड बाजा और लाउडस्पीकर आदि के व्यापक उपयोग से आम जनमानस को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पूर्वी  श्रवण कुमार सिंह द्वारा डीजे संचालकों, बैंड वालों, लाउड स्पीकर वालो के साथ मीटिंग की एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शोभायात्राओं और जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजे और लाउडस्पीकर की ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए।
जिससे स्थानीय लोगों को शोर से परेशानी न हो और उपयोग के लिए एक निर्धारित समय सीमा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ⁠संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान ध्वनि उपकरणों का उपयोग करते समय स्थानीय समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाए और किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचा जाए। ⁠सभी डीजे संचालकों और बैंड वालों को कानूनी अनुमति और नियमों का पालन करने को कहा गया। सभी संचालकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने उपकरणों का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह का मीटिंग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उत्सव का माहौल बना रहे और साथ ही स्थानीय लोगों की शांति और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×