जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा बिठूर में ब्रम्हावर्त घाट एवं मेला स्थल का किया गया निरीक्षण

कानपुर। जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा  नगर पंचायत बिठूर में आयोजित किए जा रहे कार्तिक पूर्णिमा मेला बिठूर-2023 की तैयारियों के दृष्टिगत ब्रम्हावर्त घाट एवं मेला स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्तिक पूर्णिमा मेला बिठूर-2023 के सुचारू रूप से आयोजित किए जाने हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-
• अधिशाषी अधिकारी, बिठूर यह सुनिश्चत करें कि ब्रह्मावर्त घाट के साथ-साथ अन्य घाटों में फ्लोटिंग बैरियर लगाए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
• ब्रह्मावर्त घाट के साथ-साथ बिठूर के अन्य घाटों एवं मेला स्थल की समुचित साफ-सफाई कराए जाने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए तथा लगातार सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
• पूजा सामग्री के अवशेषों के समुचित निस्तारण हेतु गंगा नदी तट पर पर्याप्त संख्या में अर्पण स्थल स्थापित किए जाएं तथा नदी तट एवं घाटों में स्वच्छता बनाए रखने हेतु पर्याप्त साइनेज बोर्ड एवं गंगा टास्क फोर्स एवं अन्य वोलेन्टियर की तैनाती की जाए।
• कार्तिक पूर्णिमा मेला बिठूर-2023 के दृष्टिगत अधिशासी अधिकारी, बिठूर यह सुनिश्चित करें कि घाटों एवं मेला स्थल पर पर्याप्त मोबाइल शौचालय एवं पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर की उपलब्धता रहे।
• अधिशासी अधिकारी, बिठूर यह सुनिश्चित करें कि ब्रह्मावर्त घाट में स्थापित चेंजिंग रूम की साफ-सफाई, साइन बोर्ड एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था कराते हुए मेला स्थल तथा अन्य घाटो में भी अस्थाई चेंजिंग रूम बनाए जाएं।
• कार्तिक पूर्णिमा मेला बिठूर-2023 के दृष्टिगत सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याणपुर यह सुनिश्चित करें कि मेला स्थल एवं ब्रम्हावर्त घाट को जाने वाले मार्ग को नो वेहिकल जोन घोषित करते हुए वाहनों की समुचित पार्किग हेतु स्थान चिन्हित किया जाए।
• अधिशाषी अधिकारी, बिठूर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए चकर प्लेट मंगवाना सुनिश्चित करें ताकि घाट से मेला स्थल में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
• मेला स्थल एवं ब्रम्हावर्त घाट में अलग अलग कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम से एलाउंसमेट होता रहे। साथ ही मेडिकल हेल्थ कैम्प एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री अजीत कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्टेट सुश्री ऋतुप्रिया, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम एवं अधिशासी अभियंता बिठूर समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×