अल्टीमेट खो खो के लिए खिलाडियों का हुआ चयन

लखनऊ। ओडिशा जगरनॉट्स, चेन्नई क्विक गन्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई खिलाड़ी, राजस्थान वॉरियर्स और तेलुगु योद्धा जैसी छह टीमें हैं जो अल्टीमेट खो खो टूर्नामेंट में अपना कौशल दिखाएंगी।
अल्टीमेट खो खो के दूसरे सीजन के लिए नीलामी मंगलवार को भुवनेश्वर में आयोजित की गई, जहां कुल छह फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों का चयन किया।
ए श्रेणी में 30 खिलाड़ियों को 6-6 लाख रुपये में चुना गया, जबकि बी श्रेणी में 36 खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये में शामिल किया गया। कैटेगरी सी में 55 खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये में शामिल किया गया और कैटेगरी डी में 24 खिलाड़ियों को 1.5 लाख रुपये में मौका मिला।
 कुल 3.90 करोड़ रुपये आवंटित किया गया। सभी टीमों को 18 खिलाड़ी रखने का निर्देश दिया गया।
खो खो के रविकांत मिश्रा ने बताया सभी टीम मालिकों को उनके संबंधित ड्राफ्ट अनुक्रम और खेल क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों को चयन करने का विकल्प प्रदान किया गया था। पूल में कुल 245 खिलाड़ी थे और उन्हें तीन खंडों में बांटा गया था। जिन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए खिलाडियों को पॉवर प्लेयर्स श्रेणी कहा जाता है।
भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा, “अल्टीमेट खो-खो ने उस खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है जो पहले ग्रामीण क्षेत्रों या समुदायों से संबंधित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×