क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छह स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रातः 10:25 पर गीता नगर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कार्मिकों में संदीप कुमार कटियार, चंद्रशेखर गौड़, श्रुति वर्मा नंदराम प्रजापति और विजय शामिल है। डॉ रवि गुप्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कप्तान सिंह जनपद कानपुर देहात में आधिकारिक कार्य से गये हुए हैं। वही चौबेपुर स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह से जिलाधिकारी ने फोन पर वार्ता की, जिससे स्पष्ट हुआ कि वे उस समय तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे हैं। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित 6 कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर मिला लेकिन डॉक्टर नहीं

इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मेडिकल ऑफिसर डॉ सुनीता सेठ उपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें टेलीमेडिसिन डॉ प्रकांक्षा कटियार का हस्ताक्षर मिला, लेकिन वे मौके से नदारद थी। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी बात की और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 ओपीडी, 4 जांच और 3 बच्चों का टीकाकरण हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×