फेस पर लगा लें ये 2 चीजें…. आजाएगा चेहरे पर निखार…. जरूर ट्राई करें

आज के भागदौड़ भरे जीवन, प्रदूषण और खराब खान-पान का सबसे सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। चेहरे की चमक खो जाना, कील-मुंहासे और टैनिंग आज एक आम समस्या बन गई है। बाजार में मिलने वाले महंगे कॉस्मेटिक्स कई बार फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में हमारी दादी-नानी के नुस्खे आज भी सबसे कारगर साबित होते हैं। इन्हीं में से एक कॉम्बिनेशन है, हल्दी और चंदन के मिश्रण को लगाना।

जहां हल्दी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, वहीं चंदन अपनी शीतलता और त्वचा को निखारने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। आइए चेहरे पर चंदन और हल्दी लगाने के फायदे के बारे में जानते हैं।

चेहरे पर हल्दी और चंदन लगाने के फायदे क्या हैं? 

  • हल्दी त्वचा की रंगत को साफ करती है, जबकि चंदन चेहरे को ठंडक देकर उसे तरोताजा बनाता है। इन दोनों का मेल चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो लेकर आता है।
  • हल्दी में मौजूद ‘करक्यूमिन’ बैक्टीरिया से लड़ता है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं। चंदन त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है, जिससे नए मुंहासे नहीं निकलते।
  • अगर आपकी स्किन धूप की वजह से झुलस गई है या चेहरे पर काले घेरे हैं, तो चंदन और हल्दी का पैक इन्हें हल्का करने में मदद करता है।
  • चेहरे पर हल्दी और चंदन लगाने से झुर्रियां नहीं पड़ता है। इससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवां दिखती है।

कैसे बनाएं और लगाएं हल्दी-चंदन का फेस पैक?

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर, एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल।
  • तीनों को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप 1 चम्मच चंदन पाउडर, एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच कच्चा दूध या मलाई।
  • दूध त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसे लगाने से चेहरे का रूखापन खत्म होगा और नमी बनी रहेगी।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप 1 चम्मच चंदन पाउडर, हल्दी और थोड़ा सा नींबू का रस।
  • नींबू तेल को कंट्रोल करता है। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाता है।

चेहरे पर चंदन और हल्दी लगाने के दौरान बरतें सावधानियां 

हमेशा ध्यान रखें कि हल्दी सिर्फ एक चुटकी ही डालें। ज्यादा हल्दी लगाने से चेहरा पीला पड़ सकता है।
अगर आप पहली बार पैक लगा रहे हैं तो आप इसे अपने हाथों पर टेस्ट जरूर करें। ताकि पता चले कि आपकी स्किन के लिए असरदार है कि नहीं।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×