70 वर्ष के पात्र बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड योजना का नहीं मिल पा रहा है लाभ : भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह

कानपुर। प्राइवेट अस्पतालों में मनमानी के कारण उनके अस्पताल में भर्ती सत्तर वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
योजना के तहत निःशुल्क इलाज न देने की कई लोगों की शिकायत पर भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ एस पी यादव से शिकायत कर नाराजगी जताई।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉ एस पी यादव से कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में पंजीकृत प्राईवेट अस्पताल सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के भरती वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के तहत इलाज करने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों को भरती लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ प्राईवेट नर्सिंग होम केंद्र सरकार की योजनाओं को पलीता लगा कर लूट घसोट मचा रखी है। पात्र बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि मंगलवार से डिप्टी सीएमओ की निगरानी में चिकित्सा विभाग की टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत प्राइवेट नर्सिंग होम का निरीक्षण करेंगे और पात्र वरिष्ठ लोगों को निशुल्क इलाज का लाभ दिलाने में मददगार बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×