- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी ईद की मुबारकबाद
कानपुर। महानगर नगर में ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर की बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में पहले नमाज प्रातः 8 बजे तथा दूसरी प्रात: 9:30 बजे शांति पूर्वक पढ़ी गई।
जिलाधिकारी कहा कि शासन की नीति के अनुसार प्रशासन, शहर के धर्म गुरुओं और पुलिस के समन्वय के फलस्वरूप ये निर्णय लिया गया है कि ईद की नमाज ईदगाह के अंदर ही पढ़ी जाए, सड़कों पर न पढ़ी जाए। इसका सभी ने सम्मान किया है और ईदगाहो के अंदर ही ईद की नमाज पढ़ी गई।
