फसल प्रभावित होने पर किसान 72 घंटे के भीतर 14447 पर दें सूचना

कानपुर। जनपद में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत उप कृषि निदेशक आर.एस. वर्मा ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर सूचना दर्ज कराएं। समय से सूचना प्राप्त होने पर संबंधित एजेंसियों द्वारा क्षति का सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिससे आगे की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके।
उन्होंने बताया कि जनपद कानपुर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2025-26 में 24,669 कृषकों ने अपनी अधिसूचित फसल का बीमा कराया है। वर्तमान में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं तूफान के संबंध में किसानों द्वारा 08 अप्रैल 2026 तक टोल फ्री नंबर 14447 पर 1,184 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से 167 शिकायतों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। शेष शिकायतों पर सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना किसानों को घटना के 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होता है। इसलिए जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी सूचना दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, भावुक होकर बोलीं- 'मैं बचपन से यहीं रही और सब यही का दिया हुआ है | 'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज | US-Iran Ceasefire पर फारूक अब्दुल्ला की PM Modi से अपील, West Asia में शांति के लिए भारत निभाए बड़ा रोल | Power Crisis की अटकलों पर सरकार का Full Stop, कहा- देश में कोयले का भरपूर स्टॉक, नहीं जाएगी बिजली
Advertisement ×