पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पार्सल में पहुंचाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में बृहस्पतिवार को धमाका होने से पिता और पुत्री की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। वडाली पुलिस थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र राबड़ी ने बताया कि घटना वेद गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पार्सल एक अज्ञात व्यक्ति देकर गया था।

जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को प्लग में लगाया गया, उसमें धमाका हो गया। जीतू वंजारा (33) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल लड़कियों को वडाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से हिम्मतनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया।’’ उन्होंने बताया कि वंजारा की 11 वर्षीय बेटी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी और भतीजी का उपचार किया जा रहा है।

सहायक रेजीडेंट चिकित्सा अधिकारी विपुल जानी ने बताया कि घायल लड़कियों में एक की हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। पीड़िता के एक परिजन ने बताया कि पार्सल ऑटोरिक्शा पर लाद कर लाया गया था। राबड़ी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि परिवार ने क्या किसी सामान का ऑर्डर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार में AIMIM ने उतारे 25 उम्मीदवार, ओवैसी के दांव से बढ़ेगी महागठबंधन की टेंशन? | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर थमा खून-खराबा, कतर-तुर्की की मध्यस्थता से युद्धविराम | 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई रामनगरी, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या; CM योगी ने खुद लिया दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट | 'कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था श्रीराम काल्पनिक हैं', अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर CM योगी की दो टूक; बोले- बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं ये लोग
Advertisement ×