इजराइल में रोजगार का सुनहरा मौका, 19 नवम्बर से शुरू होगी प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव

कानपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत इजराइल में 2600 कुशल निर्माण श्रमिकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। सेवायोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं एनएसडीसी इंटरनेशनल की संयुक्त पहल पर प्लास्टरिंग, सेरेमिक टाइल्स, ड्राईवॉल (जिप्सम वर्क) और मेसन के लिए यह सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय भर्ती चलाई जा रही है। रोजगार संगम पोर्टल पर 28 अक्टूबर से 06 नवम्बर 2025 के बीच भारी संख्या में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इन्हीं में से उत्तर प्रदेश के करीब 1000 श्रमिकों का चयन इजराइल में रेनोवेशन कंस्ट्रक्शन कार्यों के लिए किया जाएगा।
प्री-स्क्रीनिंग और प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव का आयोजन 19 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक यदुपति सिंघानिया वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन कैंपस, कमला नगर, कानपुर में होगा। एनएसडीसी और कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (CSDCI) की देखरेख में होने वाले इस आयोजन में 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों के आने का अनुमान है। 19 नवम्बर से शुरू होते ही अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद प्री-स्क्रीनिंग और फिर PIBA (इजराइल चयन समिति) की ओर से फाइनल स्किल टेस्ट लिया जाएगा। फाइनल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को एनएसडीसी के माध्यम से ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।
वीज़ा, पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद चयनित श्रमिकों को इजराइल भेजने की जिम्मेदारी भी एनएसडीसी ही निभाएगा। प्रशासनिक स्तर पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया प्रदेश के कुशल श्रमिकों को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान दिलाएगी।
टेस्ट ड्राइव में शामिल होने के लिए कड़े निर्देश जारी, प्रवेश से पहले ही होगी स्क्रीनिंग
टेस्ट ड्राइव के दौरान भीड़ नियंत्रण और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन और सेवायोजन विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×